गंगापार, जून 2 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड शंकरगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवध कुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह का सोमवार देर रात अचानक हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। उनके असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पूर्व प्रमुख अवध कुमार सिंह अपने पैतृक गांव ओसा थाना बारा में ही परिवार के साथ रहते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात अचानक उन्होंने बेचैनी महसूस होने की बात बताई। तुरंत प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया किंतु वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन घर वापस लौट आए। पूर्व प्रमुख की पहचान प्रखर वक्ता, सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्ति की थी। इसके कारण उनके मौत पर क्षेत्र के लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनका बेटा ‌कुंवर सिंह लखनऊ में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और दोनों बेटियां अपने अपन...