चाईबासा, दिसम्बर 15 -- चाईबासा। अचानक बीमार पडने और हृदय गति रुकने से जिला पुलिस बल के इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत 58 वर्षीय सूरजा तुबिड की मौत हो गई है। वह टोंटो थाना अंतर्गत हाथीमंडा का करने वाले थे। वह इस समय चाईबासा पुलिस लाइन में रह रहे थे। रविवार को वह अपना गांव हाथीमंडा गए थे। रविवार को देर रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई ,उसे रात के लगभग 11बजे सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और जवान सदर अस्पताल पहुंचे। सोमवार को सदर थाना पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि उसे दिल की बीमारी थी। महीना में दो बार डायलिसिस होता था।इघर कुछ दिनों से तबीयत ठीक रहने से चाइबासा पुलिस लाईन में ही रह रहे थे। रविवार को घर गए थे।आघी रात को तबियत बिगड़ने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.