फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक सैनिक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। थाना जीआरपी टूडला शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। प्रयागराज में सेना में तैनात 42 वर्षीय ज्ञानेश्वर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। उसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। यात्रा के दौरान ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन टूंडला रेलवे स्टेशन पर रुकते ही अन्य यात्रियों ने ड्यूटी पर तैनात जीआरपी टूंडला को दी। जीआरपी के जवानों ने सैनिक के शव को ट्रेन से उतारा। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। वह असोम के रहने वाले बताये हैं। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...