हृदय गति रुकने से चौकीदार की मौत
सासाराम, जून 3 -- सूर्यपुरा,एक संवाददाता। थाने में तैनात चौकीदार संजय सिंह की बुधवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। वे लगभग 48 वर्ष के थे। घटना के बाद परिजन शव को थाने पर लेकर पहुंचे, जहां एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विभागीय जानकारी के अनुसार, नोनहर निवासी चौकीदार मंगलवार की शाम सूर्यपुरा थाने से ही ड्यूटी कर अपने घर लौटे थे। अचानक रात्रि पहर में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया। पटना में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। अचानक हुई घटना के बाद परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। इधर पुलिस द्वारा विभागीय कार्रवाई करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.