शाहजहांपुर, मार्च 2 -- श्रीरामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल 'दाजी' के मार्गदर्शन में राम चन्द्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव-2026 का पांचवां और अंतिम चरण संपन्न हुआ। देश-विदेश से पहुंचे हजारों अभ्यासियों ने सामूहिक ध्यान साधना कर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। प्रातःकाल आयोजित ध्यान सत्र में बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए। आश्रम परिसर में दिनभर आध्यात्मिक गतिविधियां चलती रहीं। दाजी ने अपने संदेश में कहा कि पूर्वाग्रह विवेक और समझदारी का रूप धारण कर लेते हैं, लेकिन सीमित सोच के साथ असीम तक नहीं पहुंचा जा सकता। उन्होंने कहा कि सहज मार्ग और हार्टफुलनेस मेडिटेशन हृदय-केंद्रित जीवन दृष्टि प्रदान करते हैं। सायंकालीन ध्यान सत्र में भी बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए। आयोजन में सचिव उमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.