गाजीपुर, जून 14 -- गाजीपुर। नगर के नखास स्थित हृदयेश पथ गौतम आश्रम में शनिवार को प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कवि स्वर्गीय श्रीकृष्ण राय 'हृदयेश' की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। हृदयेश के कनिष्ठ पुत्र सेवानिवृत्त कर्नल ब्रह्मानंद राय ने कहा कि श्रीकृष्ण राय 'हृदयेश' ने किशोरावस्था में ही स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और जीवनभर समाज व राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहे। उन्होंने साहित्य, पत्रकारिता, अध्यात्म और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वक्ता गिरजा राय ने बताया कि महात्मा गांधी की स्मृति में हृदयेश ने वर्ष 1949 में 'लोक सेवक' साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन शुरू ...