प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के शाहाबाद मोहल्ला निवासी सोमनाथ दीक्षित उर्फ शम्भू का 30 वर्षीय बेटा बीनू दीक्षित अलीगंज चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान चलाता था। बुधवार सुबह वह घर से दुकान जाने को तैयार हो रहा था तभी अचानक उसे सीने में दर्द के साथ उल्टी हुई और हालत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए फिर वहां से सीएचसी कुंडा ले गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का बड़ा भाई सोनू पंजाब में रहता है। अंतिम संस्कार के लिए सोनू के आने का इंतजार परिजन कर रहे हैं। मृतक की मां रन्नो देवी, बहन सोनी, पिता शम्भू का रो-रो कर हाल बेहाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.