प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी राजू पाल की 38 वर्षीय पत्नी किरन देवी पाल को शनिवार भोर में हृदयाघात हुआ। अचानक सीने में दर्द होते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों ने उसे सीएचसी लाए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के तीन बच्चे हैं। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रधान कमलेश पटेल ने बताया कि परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया, शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.