शामली, जनवरी 8 -- ऊंचागांव निवासी राजपाल (55) कांधला अड्डे पर उपले बेचने का काम करता था। गुरुवार सुबह वह कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में उपले खरीदने गया था। इसी दौरान उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई और मौत हो गई। उसे हृदयाघात बताया गया। बताया गया है कि मृतक के दो बच्चे है। मजदूर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.