हृदयाघात से प्रधान संघ अध्यक्ष का हुआ निधन
गंगापार, मई 21 -- दो बार के प्रधान व फूलपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष का मध्यरात्रि में हृदयाघात से मौत हो गई। मौत से परिजनों के साथ ही शुभचिंतकों में शोक की लहर है। फूलपुर विकासखंड के भमई हुसामगंज गांव के ग्राम प्रधान योगेन्द्र कुमार भारतीया जो कि दो बार से लगातार प्रधान व वर्तमान में प्रधान संघ फूलपुर के अध्यक्ष भी थे। रात्रि में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी तो परिजन तत्काल फूलपुर के एक निजी अस्पताल लें जाने लगे। इस बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वे अपने पीछे पुत्र अनिल, अमित, नलिन, खन्ना व तीन पुत्रियों को छोड़ गये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.