प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के सरांय स्वामी गांव निवासी और फतेह बहादुर इंटर कॉलेज हीरागंज के प्रधानाचार्य 58 वर्षीय इंद्रमणि शुक्ला को शनिवार आधी रात अचानक सीने में दर्द उठा। थोड़ी देर में ही उनकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजन प्रयागराज ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रधानाचार्य के निधन की जानकारी होते ही इलाके में शोक छा गया। इंद्रमणि के बेटे सौम्य, धनंजय, दामोदर, प्रणव, कौस्तुभ और पत्नी नीलम समेत पूरे परिवार में कोहराम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...