प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- मानिकपुर थाना क्षेत्र के शाह जमालपुर गांव निवासी 55 वर्षीय घेर्राऊ खेती करते थे। गुरुवार शाम वह खेत से लौटे तो अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। घबराए परिजन उनको इलाज को सीएचसी लाए। डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे शनि ने सीएचसी में लिखकर दे दिया उसे पोस्टमार्टम नहीं कराना है। बगैर पुलिस को खबर दिए शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...