हृदयगति रुकने से सफाई कर्मचारी की मौत
देवरिया, मई 19 -- बंजरिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेदीपट्टी निवासी सफाई कर्मचारी सुभाष चंद यादव की सोमवार की रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शोक सभा आयोजित कर सफाई कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।सुभाष पथरदेवा विकास खंड के मोतीपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे, इन दिनों वह अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की रात तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। पत्नी तारा देवी, बेटा रत्नेश यादव, गिरिजेश यादव मौत की सूचना के बाद दहाड़ मारकर रोने लगे और रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.