हृदयगति रुकने से व्यापारी की मौत
सहारनपुर, मई 30 -- नानौता। बीती देर रात अचानक तबीयत खराब हो जाने पर व्यापार मंडल के 54 वर्षीय राजेश कुमार वर्मा की मृत्यु हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मौहल्ला चाहमंजली निवासी राजेश कुमार वर्मा की मेन बाजार में जूते की दुकान है। गुरुवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे राजेश वर्मा को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। तो परिजन उन्हें स्थानीय सीएचसी लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। राजेश वर्मा बहुत ही अच्छे व्यवहार एवं मिलनसार व्यक्ति थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें सभी वर्ग के भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.