हृदयगति रुकने से पांडू में रोजगार सेवक की मौत
पलामू, मई 28 -- विश्रामपुर। पांडू प्रखंड के सिलदिली पंचायत के 50 वर्षीय रोजगार सेवक ललन प्रजापति की मौत हृदयाघात से हो गयी है। उनके निधन पर पांडू प्रमुख नीतू सिंह समेत प्रखंड व अंचल के कई कर्मी व पंचायत प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। परिजनों के अनुसार मुताबिक ललन प्रजापति पहले से ही बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गयी। इससे उनकी मौत पैतृक गांव सिलदिली में ही हो गयी है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। वे अपने पीछे पत्नी के अलावे दो बच्चे छोड़ गए हैं। ललन प्रजापति काफी मिलनसार व मृदुल स्वभाव के थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.