बिहारशरीफ, मार्च 16 -- नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय में वनस्पति शास्त्र विभाग (बॉटनी) के समन्वयक प्रो. महेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी का रविवार को पटना में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। एनओयू में सोमवार को शोकसभा श्रद्धांजलि दी। डा. श्यामनंदन प्रसाद ने कहा कि प्रो. त्रिवेदी कुशल प्रशासक थे। डा. कौशलेंद्र कुमार ने कहा उनका निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर काउंसलर डा. कौशलेंद्र कुमार, डा. शमीम अहमद, डा. उपेंद्र कुमार, पवन कुमार के साथ छात्र, शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.