हृदय, हड्डी, फेफड़ा और स्त्री रोग विशेषज्ञ एक छत के नीचे देंगे सेवाएं
आगरा, जून 19 -- लायंस क्लब फ्रेंड्स महान की ओर से 21 जून को कमला नगर बाईपास स्थित उत्सव मैरिज हॉल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान करेंगे। शुक्रवार को वाटर वर्क्स स्थित अतितिवन में क्लब पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन कर शिविर की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष अतुल बंसल ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, पेट एवं पित्ताशय रोग, यूरोलॉजी, फेफड़ा रोग तथा स्त्री रोग से संबंधित विशेषज्ञ मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर परामर्श देंगे। शिविर प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद 3 बजे से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कनिका बत्रा का संवाद सेमिनार आयोजित होगा। सचिव यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.