रांची, जून 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भाजपा बेड़ो मंडल द्वारा मंगलवार को प्रखंड के नेहालु कपरिया पंचायत स्थित डुमरी गांव में हूल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि हूल दिवस संस्कृति व अधिकारों की रक्षा का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री, अमित शाह और नितिन नवीन ने भी महानायकों को दी श्रद्धांजलिकार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यक्रम का नेतृत्व एसटी मोर्चा अध्यक्ष बिरसा उरांव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह ने वीर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संघर्ष का प्रतीक है। यह समानता और अधिकार...