दुमका, जुलाई 2 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के जामा-पालाजोरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम हूल दिवस के अवसर पर आयोजित मेले से लौटने के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटनाएं लकड़ामोड़, भुटकापाड़ा, मधुबन और सेजाकोड़ा के समीप हुईं। जानकारी के अनुसार हूल दिवस के अवसर पर लकड़ामोड़-खिलकिनारी में भव्य मेला एवं पंचरस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर लौटने के दौरान विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में बाबुपुर निवासी विशु राय (35), टेपरा दुधानी निवासी बीणा देवी (40) एवं विशाल मिर्धा (...