हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग, जून 30 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हूल दिवस के अवसर पर ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों एवं प्रतिनिधियों ने सिदो-कान्हू चौक पहुंचकर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज के सचिव बिनय कुमार ने कहा कि हूल विद्रोह जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी स्वाभिमान का प्रतीक है। निदेशक शंभू कुमार ने युवाओं से सिदो-कान्हू के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान रंजन कुमार, नीतू सिन्हा, शिल्पा कुमार, एमडी असलम, अभिक पाल, मनोज कुमार, मणिरत्नम भारद्वाज सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- फार्मेसी कॉलेज में मनाया हूल दिवस यह भी पढ़ें- अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण यह भी पढ़ें- हूल दिवस संघर्ष और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.