जमशेदपुर, जून 25 -- परसुडीह के हलुदबनी (बागानटोला) में आगामी 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर जुवान अखाड़ा द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा। इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने के लिए जुवान अखाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी से भेंट कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है। सुबह 8 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। संस्था ने आम जनता से शहीदों को नमन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...