हूल दिवस पर शहीदों को किया नमन
सहरसा, जुलाई 1 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड के बैठ मुसहरी पंचायत अंतर्गत हाथीकरण संथाल टोला स्थित वीर शहीद प्रधान टुडू क्रीड़ा मैदान में मंगलवार को 171वां हुल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आदिवासी उमूल एकता संगठन, कोसी क्षेत्र सहरसा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1855 के संथाल हुल आंदोलन के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विजेंद्र हांसदा ने की। उन्होंने कहा कि संथाल हुल के वीरों का बलिदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आज की नई पीढ़ी को उनके विचारों का अनुसरन करना चाहिए। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से सीख लेकर अपनी संस्कृति, परंपरा और इतिहास के संरक्षण के लिए एकजुट रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर शहीदों को किया नमन कार्यक्रम में संगठन के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.