हूल दिवस पर शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
लोहरदगा, जून 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को लोहरदगा जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में हूल दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर क्रांतिकारी सिद्धू-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर संथाल हूल के अमर शहीद सिद्धू, कान्हू, चांद एवं भैरव सहित सभी आदिवासी वीर नायकों को नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और संघर्ष को याद किया गया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने हूल दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलिकार्यक्रम की चर्चा इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि संथाल हूल केवल एक विद्रोह नहीं था, बल्कि जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लड़ा गया भारत के शुरुआती जनआंदोलनों में से एक था। अंग्रेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.