सिमडेगा, जून 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति की ओर से मंगलवार को हूल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वीर शहीद सिद्धू-कान्हू, चाँद-भैरव तथा फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि 30 जून 1855 को सिद्धू-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन के अत्याचार और शोषण के खिलाफ शुरू हुआ हूल आंदोलन भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर टीएमसी ने दी श्रद्धांजलिकार्यक्रम में उपस्थित लोग जिला सचिव मो. सफीक खान ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समाज के स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के त्याग को हमेशा ...