हूल दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी
दुमका, जुलाई 1 -- दुमका, प्रतिनिधि।हूल दिवस के पावन अवसर पर सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के नेतृत्व एवं निगरानी में विद्यालय परिसर से पोखरा चौक स्थित सिदो-कान्हू प्रतिमा स्थल तक प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यार्थियों ने वीर शहीद सिदो एवं कान्हू के अदम्य साहस, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रतिमा स्थल पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- हूल दिवस हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.