देवघर, जून 23 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन को प्रखंड मुख्यालय से सटे आम बागान में सिदो-कान्हू रक्षा मंच के बैनर तले विभिन्न आदिवासी संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अगुवाई मंच के सचिव संतोष बेसरा ने की। बैठक के माध्यम से हूल दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सदस्यों ने इसको लेकर अंतिम बैठक में अपने-अपने विचार रखे। सदस्यों ने कहा कि हूल दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हूल दिवस के माध्यम से सिदो-कान्हू व चांद-भैरव के संघर्ष व शहादत को याद करने के साथ समाज की बेहतरी का प्रण लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- अबुआ संथाल समाज ने स्थापना दिवस की सफलता पर जताई खुशी बैठक में मंच के सचिव संतोष बेसरा सहित आदिवासी युवा नेता सुरेश म...