हूल दिवस की तैयारी को लेकर झामुमो ने की बैठक
दुमका, मई 28 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत लकड़जोरिया मोड़ के समीप बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आगामी 30 जून को मनाए जाने वाले हूल दिवस की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू ने की। बैठक में हूल दिवस कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा की साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था, विभिन्न स्थानों पर झंडे लगाने तथा आकर्षक तोरण द्वार निर्माण सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हूल दिवस बड़े ही धूमधाम एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य मेले एवं तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन की भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.