हूल दिवस की तैयारी का डीसी व एसपी ने लिया जायजा
साहिबगंज, जून 28 -- बरहेट। हूल दिवस (30 जून) के सफल, सुरक्षित व गरिमामय आयोजन को लेकर डीसी दीपक कुमार दूबे व एसपी अमित कुमार सिंह ने शनिवार को भोगनाडीह स्थित अमर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू स्मृति स्थल व सिदो कान्हू मुर्मू पार्क का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मौके पर डीसी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हूल दिवस पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, सौंदर्यीकरण, सजावट व श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। डीसी ने स्मृति स्थल एवं पार्क परिसर में पर्याप्त संख्या में कुर्सियों की व्यवस्था करने, दोनों स्थलों पर पेयजल डिस्पें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.