रांची, जून 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में हूल दिवस पर विशेष कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने हूल क्रांति के अमर नायक सिदो-कान्हू, चांद, भैरव व वीरांगनाओं फूलो, झानो को नमन किया। कहा कि उनका अद्वितीय साहस, बलिदान और स्वाभिमान का संघर्ष सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। मेयर ने कहा कि हूल क्रांति केवल एक विद्रोह नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जनजातीय समाज के अदम्य साहस और संघर्ष का प्रतीक है। आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी इन महान क्रांतिकारियों के जीवन, विचारों और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। यह भी पढ़ें- हूल: रांची विश्वविद्यालय में सिदो और कान्हू को याद किया गया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...