हूल के वीर शहीदों का त्याग झारखंड की पहचान : कालीचरण मुंडा
रांची, जून 30 -- खूंटी, संवाददाता। हूल के वीर शहीदों का त्याग झारखंड की पहचान है। ये बात सांसद कालीचरण मुंडा ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित हूल दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कही। सांसद के आवासीय जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित सभी आदिवासी शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को याद किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि हूल क्रांति केवल अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा का ऐतिहासिक आंदोलन था। यह भी पढ़ें- हूल आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली अध्याय: जेम्स सुरीन सांसद कालीचरण मुंडा ने सभी से शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा आदिवासी, कमजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.