हूल आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली अध्याय: जेम्स सुरीन
पाकुड़, जून 30 -- महेशपुर। उर्सुलाइन प्राइमरी टीचर्स एजुकेशन कॉलेज चंद्रपुरा में 171 वां हूल दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान क्रांतिकारी वीर सिद्धो-कान्हू मुर्मू, चांद-भैरव, फूलो-झानो के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेम्स सुरीन अपर समाहर्ता, पाकुड़ थे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि हूल आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवशाली अध्याय है, जिसने आदिवासी समाज में स्वाभिमान, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की चेतना का संचार किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सिद्धो-कान्हू एवं अन्य वीर शहीदों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- छात्रावास में महेशपुर भाजपा मंडल द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.