हूती हमले से क्रूड ऑयल में खलबली.100 डॉलर के पार, भारत की बढ़ सकती है टेंशन
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले से क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल की कीमतों में खलबली मच गई है। एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतें बेकाबू होने लगी हैं। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 6% से अधिक उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जो पिछले आठ सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड में भी लगातार दूसरे दिन तेजी रही। इस दौरान यह 5% से ज्यादा बढ़कर 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। यह 11 जून के बाद सबसे ज्यादा है। कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का असर भारत पर भी पड़ने की आशंका है। बता दें कि भारत बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का आयात करता है। अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो कच्चे तेल के आयात का बिल बढ़ेगा और इससे महंगाई भी बढ़ने की आशंका रहेगी। यह भी पढ़ें- Infosys के प्रॉफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.