हूती हमले का असर भारत तक पहुंचा, रियाद के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें रद्द
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। हूतियों संग जारी तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा संकट का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है, और इसका असर भारत तक पहुंच गया है। रियाद में सुरक्षा हालात को देखते हुए एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। यात्रियों को फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क करने को कहा है, ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में बदलते हालात को देखते हुए रियाद की उड़ानें 10 अक्टूबर तक रद्द की गई हैं। प्रभावित यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दूसरी ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.