नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- रियाद एयरपोर्ट को हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर दहला दिया है। इस हमले में कम से कम एक के मारे जाने की खबर है। वहीं 11 लोग घायल हो गए हैं। इससे पहले हूती विद्रोहियों के हमले में 13 की मौत हो गई थी जिसमें एक भारतीय भी शामिल है। वहीं 300 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। हूती विद्रोहियों ने इन हमलों को सऊदी अरब से बदला करार दिया है। वहीं भारतीय दूतावास ने भी अपने नागरिकों को सावधान किया है और रियाद एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी है। सऊदी की अगुवाई वाले संयुक्त बल ने कहा कि किंग खालिद एयरपोर्ट के टर्मिनल 4 पर मिसाइल से अटैक किया गया है। एयरपोर्ट के पास कई मिसाइलों को हवा में तबाहभी किया गया है। दक्षिणी सऊदी अरब में भी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह रियाद एयरपोर्ट पर दूसरे हमले ने सऊदी अरब की चिंता और बढ़ा द...