हूतियों का बड़ा दावा- सऊदी अरब ने भारतीयों से भरी नाव पर किया हमला, हमने बचाया
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को कहा कि वे लाल सागर में हमले का शिकार हुई एक नाव पर सवार 14 भारतीयों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के मुताबिक, नाव पर जबल जुकर द्वीप के पास हमला हुआ। यह द्वीप बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के नजदीक स्थित है, जो वैश्विक समुद्री व्यापार के लिहाज से एक अहम मार्ग है। याह्या सरी ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, खबर में नाव पर सवार भारतीयों की मौजूदा स्थिति और बचाव अभियान के नतीजे के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। यहां खास बात ये है कि हूतियों ने उलटा सऊदी अरब पर नाव पर हमले का आरोप लगाया है।सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ा तनाव यह घटनाक्रम सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के नए हमलों के बीच सामने आया है। इससे पहले भी सऊदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.