नोएडा, जून 6 -- नोएडा। यातायात पुलिस ने अलग-अलग नियम तोड़ने पर शनिवार को 7942 वाहनों के चालान किए। कागजात न होने पर 34 वाहनों को जब्त किया गया। प्रेशर हार्न और हूटर लगे होने पर 56 वाहनों की चालान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट न लगाने पर 2724, तेज गति से चलने पर 554, विपरीत दिशा में चलने पर 636, नो पार्किंग का उल्लंघन करने पर 571, गलत नंबर प्लेट लगाने पर 223, प्रेशर हार्न और हूटर लगाने पर 56 और मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर 27 वाहनों के चालान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...