हूटर बजा रही गाड़ी के हूटर उठवाए
फिरोजाबाद, मार्च 29 -- शिकोहाबाद नगर पालिका के सामने एक नई सफेद रंग की स्कॉर्पियो हूटर बजाती हुई आ रही थी कि तभी पुलिस ने गाड़ी को रोककर हूटर को उतरवाया। खेड़ा मोहल्ला चौकी इंचार्ज रोहित कुमार ने प्रतिबंधित हूटर बजते देख गाड़ी को रुकवा लिया। पुलिस ने तत्काल ही हूटर को उतरवाकर जब्त कर लिया। गाड़ी नई होने के चलते नंबर नहीं थे जिसके चलते पुलिस गाड़ी का चालान नहीं सका। पुलिस ने स्कार्पियो सवार युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.