हूटर बजाते हुए प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण बकरीद मनाने का दिया संदेश
घाटशिला, मई 28 -- मुसाबनी। मुस्लिम समाज का प्रमुख त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार की शाम हूटर बजाते हुए वाहनों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा मुसाबनी और डुमरिया क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। मुसाबनी में फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, मुसाबनी नंबर-3, माहुलबेड़ा होते हुए बदिया तक निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व रोहित कुमार रजवाड़ एवं पवन कुमार ने किया। इस दौरान अनुज कुमार सिंह समेत करीब 50 महिला एवं पुरुष पुलिस जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च के माध्यम से सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने का संदेश दिया गया। वहीं दूसरी ओर डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने डुमरिया मुख्य बाजार से मुस्लिम मस्जिद होते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.