शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर। शहर में शुक्रवार शाम सड़क पर रौब दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया। हूटर बजाते हुए डीएम की गाड़ी को ओवरटेक करने पर उसकी 'वीआईपी' कार पुलिस ने सीज कर दी। मामला सदर थाना क्षेत्र के लोधीपुर का है। पूरा घटनाक्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया। डीएम कलेक्ट्रेट से लोधीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार में हूटर बजाते हुए उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकल गई। कार पर 'वीआईपी', 'हाईकोर्ट' और 'एडवोकेट' के स्टीकर लगे थे। जिसकी वजह से मामला संदिग्ध लगने लगा। डीएम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही यातायात निरीक्षक विनय पांडे सक्रिय हुए और टीम के साथ लोधीपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। रोकने पर युवक पुलिस से उलझने लगा। युवक थाने जाने से बचने की कोशिश करता रहा। हालांकि पुलिस ने ...