शामली, मार्च 23 -- कैराना। हूटर बजाते हुए और बीजेपी का झंडा लगाकर रौब झाड़ना एक कथित नेता को महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया। कैराना क्षेत्र में एक युवक अपनी कार पर बीजेपी का झंडा लगाकर और हूटर बजाते हुए घूम रहा था। इसी दौरान ग्राम गंदराऊ तिराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने वाहन को रोक लिया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार त्यागी ने मौके पर जांच की, जिसमें पाया गया कि वाहन पर अवैध रूप से हूटर लगाया गया था, जो नियमों का उल्लंघन है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.