लातेहार, अप्रैल 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के हूंटार विद्युत फीडर के गांवों में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति जारी ही है। बिजली की समस्या को अब तक खत्म नही की जा सकी है। लोग इस भीषण गर्मी में काफी परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से इस फीडर के चमरडीहा, बभनडीह, छेन्चा, लंका,चपरी, मोरवाई आदि करीब एक दर्जन गांवों में बिजली काट - काट कर सप्लाई की जा रही है। शनिवार को भी ऐसी ही बिजली आपूर्ति की स्थिति रही। विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने 16 अप्रैल के बाद बिजली आपूर्ति सुधरने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक ऐसा नही दिख रहा है। यह भी पढ़ें- हरिहरगंज में बिजली की आंख मिचौली के खिलाफ उपभोक्ताओं ने दिया धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.