गोपालगंज, अप्रैल 16 -- भोरे। एक संवाददाता भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क पर हुस्सेपुर के पास गुरुवार की अहले सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मीरगंज की ओर से भोरे जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरा। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। बताया जाता है कि इस सड़क पर हुस्सेपुर के पास पुरानी पुलिया की जगह नया पुल बन रहा है। यह ट्रक हुस्सेपुर के समीप जैसे ही निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। जिससे वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रक सीधे पुलिया में जा गिरा। जोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का का जाय...