गोपालगंज, अप्रैल 8 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के भोरे थाने के हुस्सेपुर गांव में मंगलवार की देर शाम में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर दो भाई व उनकी मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी स्व. रघुनाथ भगत की पत्नी उर्मिला देवी, बेटे जितेन्द्र भगत व धर्मेन्द्र भगत को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जख्मी जितेन्द्र भगत ने बताया कि उसकी मां व भाई अपने दरवाजे पर आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया। जख्मी लोगों ने बताया कि पूर्व के विवाद में वे लोग कोर्ट में मुकदमा दायर किए गए थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.