गिरडीह, जून 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर मुहर्रम शुक्रवार को पारम्परिक तरीके से मनाया गया। देर शाम से शहर और गांव में विशाल जुलूस के साथ पारम्परिक अखाड़ा निकाला। जिसमें खिलाड़ियों ने प्रदर्शनीय मंच के सामने एक से बढ़कर एक अखाड़े के हैरतअंगेज करतब दिखाए। शहर के मौलाना आजाद चौक में मुहर्रम एकता मंच का प्रदर्शनी मंच बनाया था, वहीं स्वर्ण चित्र मंदिर मोड़, भंडारीडीह, मोहनपुर, बरवाडीह, चैताडीह, पचम्बा सहित कई जगहों पर प्रदर्शनी मंच बने, जहां खिलाड़ियों ने अखाड़े में खेल दिखाए। इसके बाद मंच से बेहतर अखाड़े के प्रदर्शन पर टीम और उनके खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व सुबह में मुस्लिम इलाकों में जुलूस के साथ ताजिया निकाला गया। दोपहर में सभी कर्बला में फातेहा करानेवालों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें...