हुसैन की याद में अकीदत के साथ निकला मातमी जुलूस, शांति का दिया संदेश
हाथरस, जून 23 -- सासनी । कस्बे में इमाम हुसैन की याद में मंगलवार को अकीदत और एहतराम के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान इमाम हुसैन की शहादत को याद कर अकीदतमंदों की आंखें नम रहीं। जुलूस के जरिए नगर में शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। मातमी जुलूस मोहल्ला कस्सावां से शुरू हुआ, जो नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस बस स्टैंड पर पहुंचा ।जहाँ से वापस होकर मोहल्ला कस्सावान में समापन हुआ।जुलूस में शामिल लोग इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश कर रहे थे। आयोजकों ने बताया कि यह मातमी जुलूस इमाम हुसैन की शहादत की याद में आयोजित किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य उनके द्वारा दिए गए शांति, न्याय और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।जुलूस यह भी पढ़ें- सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.