हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में जुलूस निकालकर मातम मनाया
गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद, वंदना। मोहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार को हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में जुलूस और ताजिया निकालकर मातम मनाया गया। जुलूस में मातमदारों ने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। अकीदतमंदों ने नम आंखों से ताजिया, आलम और ताबूत को दफन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर में लगभग 84 स्थानों पर जुलूस और ताजिए निकाले गए। जुलूसों में अखाड़ों ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। युवाओं ने लाठियों और तलवारों से कलाओं का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान इमाम हुसैन की अन्याय के खिलाफ जान कुर्बान करने की घटना का वर्णन किया गया। शहर में कई स्थानों पर जुलूस और ताजिए निकाले गए। इस्लामनगर, कैला भट्टा स्थित इमामबाड़ा हुसैनी घर से जुलूस और आलम निकाले गए। जुलूस ट्रक यूनियन से हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.