हुसैनी मस्जिद से लाखों की चोरी
लखीमपुरखीरी, मई 28 -- लखीमपुर। शहर के मोहल्ला हिदायतनगर स्थित हुसैनी मस्जिद में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मस्जिद परिसर में बने एक कमरे का ताला तोड़कर नगदी और जेवर उठा ले गए। इमाम फुरकान रजा ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे मस्जिद के बाहर गए थे। कुछ देर बाद साथ में रहने वाले हाफिज का फोन आया कि कमरे का दरवाजा खुला है और सामान बिखरा पड़ा है। मौके पर पहुंचे देखा तो अलमारी टूटी मिली और उसमें रखा सामान गायब था। चोर नगदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर जेल गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जेल गेट चौकी इंचार्ज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.