कानपुर, जून 1 -- कानपुर। शिया समुदाय की प्रतिष्ठित संस्था हुसैनी फेडरेशन का वार्षिक चुनाव इमामबाड़ा नवाब बब्बन साहब, कर्नलगंज में हुआ। चेयरमैन पद पर लगातार 25वीं बार हाजी सैय्यद कबीर जैदी चुने गए। मुजीबुल हसन रिज़वी को अध्यक्ष, अली रिज़वी को उपाध्यक्ष, ज़ामिन रिज़वी को महामंत्री, हाजी शारिक़ को सचिव तथा एहसान हुसैन को संयुक्त सचिव चुना गया। डॉ. जुल्फिकार अली रिज़वी को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कोषाध्यक्ष पद पर सैय्यद रईसुल हसन रिज़वी चुने गए। हसन रज़ा को मैनेजर, रानू नक़वी को कार्यालय मंत्री और अफ़सर हुसैन को ऑडिटर नियुक्त किया गया। इस मौके पर क़मर अब्बास आबिदी, सैय्यद रिफ़ाक़त हुसैन, इसरार हुसैन जैदी, डॉ. मोहम्मद अब्बास, मुशीर आब्दी, नासिर अली रिज़वी, कमर अब्बास रिज़वी, अली आला रिज़वी, शकील अब्बास रिज़वी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दु...