इटावा औरैया, मार्च 25 -- अंजुमन-ए-हुसैनिया कमेटी की ओर से हज ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन 30 मार्च सोमवार को स्वंयवर मैरिज होम में किया गया है। यह जानकारी देते हुए अंजुमन-ए-हुसैनिया कमेटी अध्यक्ष हाजी सकलैन खलील ने बताया कि हज ट्रेनिंग कैम्प में ट्रेनर अल्हाज शारिक अलवी कानपुरी, अलहाज मौलाना ज़ाहिद रज़ा व मौलाना फुरकान रज़ा हज यात्रियों को प्रशिक्षण देंगे। कैम्प में इटावा, मैनपुरी, एटा, फीरोज़ाबाद, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, उरई, जालौन, भिण्ड, ग्वालियर, मुरैना के इस साल हज पर जाने वाले हज यात्रियों से अपील है कि वह 30 मार्च दिन सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुसैनिया हज ट्रेनिंग कैम्प में शामिल होकर हज यात्रा के प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...