लखीसराय, मार्च 6 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के किरणपुर पंचायत और गांव के ग्लोबल मैदान में मंगलवार को खेले गए सीमित ओवरों के फाइनल मैच में हुसैना क्रिकेट टीम ने किरणपुर क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर कप पर कब्जा किया। मुखिया शैलेंद्र कुमार ने विधिवत मैच की शुरुआत खेलाड़ि़यों से परिचय प्राप्त कर की। शुरु में किरणपुर स्पोर्ट्स क्लब ने 136 रन बनाए थे और हुसैना की टीम ने आसानी से चार विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हुसैना के शैलेंद्र को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। मुखिया शैलेंद्र कुमार, जदयू के प्रवीण कुमार, बंटी उर्फ मनीष, संदेश पटेल महासचिव टाल सुरक्षा समिति, राजेश, पूर्व मुखिया डब्लू, समाजसेवी विद्यासागर आदि ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों के बीच विजेता तथा रनरअप पुरस्कार प्रदान किया। गौरव, मुकेश, सुनीति, शिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.